Fact दुनिया की पांच जगहों पर इंसानों को जाने की नहीं है इजाजत,जानिए क्या है वजह
Fact दुनिया में कम लोग होंगे, जिन्हें घूमने का शौक नहीं होगा। लोगों की चाहत होती है कि वह दुनियां की हर जगह पर जाएं। लोग खूबसूरत समुंदर तट, भूतिहा जगह और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। दुनिया भर में घूमने-फिरने की खूबसूरत जगहों के बारे में सभी लोगों ने सुना होगा और जानते होंगे। लेकिन क्या आप कुछ जगहों के बारे में जानते हैं, जहां पर आज भी लोगों के जाने पर पाबंदी है। आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं.
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट : नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट स्थित है। यह स्थान भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। यहां पर आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं है

सेंटिनल द्वीप
भारत के उत्तर सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है। अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर निग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है और यह पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। उत्तरी सेंटिनल द्वीप सेंटिनली जनजाति की मूल जनजाति का घर है। यह स्थान एक संरक्षित क्षेत्र है। जनजाति की जीवनशैली और बाहरी लोगों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए यहां पर बाहरी लोगों के जाने की इजाजत नहीं है।

चेर्नोबिल
काफी समय में यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र बना है और ऐसे में दूसरे देशों के लोग यहां नहीं जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेन का चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र 1986 की परमाणु आपदा की जगह होने की वजह से धरती की सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध जगहों में से एक है। लंबे समय तक विकिरण की वजह से यहां के सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।

स्नेक आइलैंड
ब्राजील के तट पर ‘इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे’ एक छोटा सा भूभाग है। इस स्थान को आमतौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर बहुत जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों की वजहों से यह जगह खतरनाक स्थानों में शामिल है। ब्राजील की सरकार ने लोगों और सांपों की इस दुर्लभ प्रजाति की सुरक्षा के लिए इस द्वीप पर लोगों के जाने पर बैन लगा दिया है।

एरिया-51
अमेरिका के नवादा में रेगिस्तान के बीच स्थित एरिया-51 एक खुफिया जगह है। इस जगह के बारे में तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। एरिया-51 में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियन को कैद रखा है।
