Entertainment

Vijaykanth के अंतिम दर्शन में Vijay पर फेंकी चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Vijaykanth के अंतिम दर्शन में Vijay पर फेंकी चप्पल,: साउथ के मशहूर एक्टर विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए साउथ के एक्टर विजय भी पहुंचे। लेकिन इस दौरान उनके साथ एक शर्मनाक घटना हो गई। एक शख्स ने विजय को (Thalapathy Vijay Attacked By Slipper) चप्पल मार दी।

विजयकांत के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विजय भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान भीड़ में एक शख्स ने विजय को चप्पल मार दी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विजय के फैंस इस घटना से काफी नाराज हैं।

चप्पल

विजयकांत के फ्यूनरल में थलापति विजय पर हुआ हमला

साउथ के मशहूर एक्टर और नेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। वह कोरोना पॉजिटिव थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

विजयकांत की उम्र 71 साल थी। उन्होंने तमिल फिल्मों में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 2005 में डीएमडीके पार्टी की स्थापना की थी।

विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए एक्टर विजय

गुरुवार को, साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजयकांत के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर विजय भी उनके निधन से बहुत दुखी थे। वह गुरुवार की शाम को विजयकांत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान एक शर्मनाक घटना घट गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लंबे इंतज़ार का हुआ अंत: यामाहा के R3 और MT-03 भारतीय सड़कों पर दौड़े

एक्टर पर फेंकी गई चप्पल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीड़ में से किसी ने थलापति विजय पर चप्पल फेंक दी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यह हादसा हुआ। वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हैं और इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

विजय और विजयकांत एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। विजयकांत ने फिल्म सेंथूरापंडी में विजय के भाई का किरदार निभाया था। इससे पहले विजयकांत ने विजय के पिता एसए चंद्रशेखर की 17 फिल्मों में काम किया था। थलापति विजय को आखिरी बार फिल्म ‘लियो’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2025 BMW X3 में शानदार स्टाइलिंग के साथ दमदार पावरट्रेन का समावेश AI ने बनाई हकीकत में दिखने वाले अलग तरीके के आम MS Dhoni ने तीसरे मैच में बैटिंग का मौका मिलने पर चार 6 मार के Sarfaraz Khan Struggle Story ‘विज्ञान रहस्य’: उत्तरी कैरोलिना में शार्क द्वारा गर्भवती हुई स्टिंग्रे?