नोएडा के मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी यानिका से मारपीट करने का आरोप लगा है।

विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने 7 दिसंबर 2023 को देर रात अपनी मां प्रभा से किसी बात को लेकर बहसबाजी कर रहे थे।

बहस बढ़ने के बाद यानिका बीच में आईं और उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की।

इस पर विवेक बिंद्रा ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

 यानिका के भाई ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के थाना 126 में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना 7 दिसंबर 2023 को हुई।

आरोप है कि विवेक बिंद्रा ने अपनी मां से बहस के दौरान पत्नी के साथ मारपीट की।